जयपुर

लॉकडाउन के बीच हजारों मजदूरों को मिली बड़ी राहत, सरकारी निगरानी में फिर से शुरू होगा ये काम…

कोरोना महामारी ( Coronavirus In Rajasthan ) के बीच सरकार ( Rajasthan Government ) की ओर से एक राहत देने वाली खबर आई है। खबर उन मजदूरों के लिए है जो प्रदेश भर में ईंट भट्टों पर काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। ( Lockdown In Rajasthan )
2 min read
Apr 10, 2020
Feature image

जयपुर
कोरोना महामारी ( Coronavirus In Rajasthan ) के बीच सरकार ( Rajasthan Government ) की ओर से एक राहत देने वाली खबर आई है। खबर उन मजदूरों के लिए है जो प्रदेश भर में ईंट भट्टों पर काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। ऐसे मजदूरों की संख्या हजारों में है और उनके परिवारों को भी इसमें जोड़ लिया जाए तो संख्या और बढ़ जाती है।


गृह विभाग राजस्थान की ओर से इस तरह के आदेश जारी हुए हैं। हांलाकि इन भट्टों को कब से शुरु किया जाना है इसके बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। दूसरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मजदूर राज्य के कई जिलों में फंसे हुए हैं, वे एक शहर से दूसरे शहर जाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उनको लेकर भी सरकार की तैयारी साफ नहीं हैं।


इन पांच शर्तों को पूरा करना होगा भट्टा मालिकों को

गृह विभाग के अफसरों का कहना है कि भट्टा मालिक फिर से भट्टे शुरू कर सकेंगे लेकिन इसके लिए पांच नियमों का पालन करना होगा नहीं तो उनको अनुमति नहीं मिलेगी। इन नियमों में मजदूरों की नियमित मेडिकल जांच सबसे उपर है। दूसरा नियम है कि एक बार भट्टा में जाने के बाद मजदूर किसी भी कीमत पर उसकी सीमा से बाहर नहीं आ सकेंगे। हर कुछ दिन में उनकी जांच होगी और अगर कोई भी किसी भी बीमारी से परेशान है तो उसे तुरंत इलाज देना होगा। भट्टा मालिक ही उनके खाने और राशन का बंदोबस्त करेंगे ताकि वे बाहर नहीं आए।


प्रदेश में करीब पंद्रह सौ से भी ज्यादा भट्टे

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब पंद्रह सौ से भी ज्यादा भट्टे हैं जिनमें हजारों की संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। लॉक डाउन ( Lockdown In Rajasthan ) होने के बाद से भट्टे भी बंद कर दिए गए और अपने घरों में जाने के चक्कर में मजदूर अलग—अलग राज्यों और जिलों में फंस गए।

यह भी पढ़ें...

Updated on:
10 Apr 2020 05:06 pm
Published on:
10 Apr 2020 05:06 pm
Also Read
View All
पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी