पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार गिरोह के सरगना भंवरलाल शर्मा से पूछताछ के दौरान महावीर का नाम सामने आया था। इसके बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई। मुखबिर से सूचना मिली कि वह भारतमाता सर्कल के पास पहचान छिपाकर रह रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Crime News: जयपुर. शादी के नाम पर दुल्हन की सौदेबाजी कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक वांछित आरोपी को सीआईडी क्राइम ब्रांच राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मानसरोवर इलाके से दबोचा। पकड़ा गया आरोपी महावीर सुथार मूल रूप से टोंक जिले के उनियारा का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार गिरोह के सरगना भंवरलाल शर्मा से पूछताछ के दौरान महावीर का नाम सामने आया था। इसके बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई। मुखबिर से सूचना मिली कि वह भारतमाता सर्कल के पास पहचान छिपाकर रह रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर बालोतरा पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे गिड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कार्रवाई में एसआई शैलेन्द्र शर्मा, एएसआई शंकरदयाल शर्मा और कांस्टेबल बृजेश सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।