15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरसी रोड पर JDA की कार्रवाई: व्यापारियों ने मांगा 15 दिन का समय, जेडीसी बोले: कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई

सिरसी रोड (सिरसी पुलिया से सिरसी मोड़ तक) अतिक्रमण हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर बुधवार को जेडीए में बैठक हुई। व्यापारियों ने जेडीसी सिद्धार्थ महाजन से 15 दिन का समय मांगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

Ashwini Bhadauria

Apr 15, 2026

bulldozer action

सिरसी रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम रुक गया है। (फाइल फोटो)।

जयपुर। सिरसी रोड (सिरसी पुलिया से सिरसी मोड़ तक) अतिक्रमण हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर बुधवार को जेडीए में बैठक हुई। व्यापारियों ने जेडीसी सिद्धार्थ महाजन से 15 दिन का समय मांगा। जेडीसी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय व्यापारियों ने एक एक कर समस्याएं गिनाई।
व्यापारियों ने मुआवजे और पुनर्वास की मांग की, इस पर आयुक्त ने कहा कि दोनों मामले राज्य सरकार से संबंधित हैं।
माना जा रहा है कि इस सप्ताह से जेडीए सड़क की चौड़ाई नापने का काम शुरू कर देगा।
प्रतिनिमंडल में जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, निवर्तमान पार्षद गजेंद्र सिंह और विकास बारेठ, शक्ति सिंह मानपुरा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

चार दशक से कर रहे व्यापार
व्यापारियों ने जेडीसी को बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से अपने प्रतिष्ठानों में व्यापार कर रहे हैं और अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई के आदेश से उनमें भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से कम से कम 15 दिन का समय देने की मांग की, ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
इस पर जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने स्पष्ट किया कि जेडीए की ओर से की जा रही कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत हो रही है और इसमें किसी प्रकार की ढील संभव नहीं है।

मंत्री ने की पहल, राहत का इंतजार
दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक चली इस बैठक का आयोजन उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल पर किया गया।
दरअसल, कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सोमवार को मंत्री से मिले थे। इसके बाद मंत्री ने आयुक्त से बात कर व्यापारियों का पक्ष सुनने के लिए कहा था।

ये है मामला
-उच्च न्यायालय ने सड़क को मास्टर प्लान के अनुरूप 160 फीट चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं

-मौके पर सड़क 80 से 60 फीट ही चौड़ी है

-उच्च न्यायालय में जेडीए को 13 मई तक पालना रिपोर्ट पेश करनी है