जयपुर

Rajasthan Budget 2022 राजस्थान पुलिस को मिला ये सब, सुरक्षा को लेकर सीएम ने कर दी बड़ी घोषणा

इन सब घोषणाओं से पहले पूरे प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने पहली बार सीआइएसएफ की तर्ज पर राज्य में भी इसी तरह से सुरक्षा एजेंसी बनाने की घोषणा की है। उसे आरआईएसएफ नाम दिए जाने की तैयारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2022, 1:11 PM IST
Feature image

जयपुर
बजट घोषणाओं में सरकार ने पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर भी कई घोषणाएं की है। 108 की तर्ज पर 100 और 112 नंबर को अभय कमांड सेंटर से जोडते हुए 500 मोबाइल यूनिट आगामी सालों मंे प्रदेश में लाने की घोषणा की गई है। जिससे फोन करते ही जरुरतमंद को पुलिस की मदद मिल सकेगी। अपराध को रोकने में इन मोबाइल यूनिट का अहम रोल होगा।

वहीं प्रदेश के जिलों में जिला स्तर पर स्थित अभय कमांड सेंटर्स से जुडे दस हजार सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाकर तीस हजार तक ले जाने की घोषणा भी बजट भाषण में सीएम ने की है। इसके लिए बड़े भवनों, कोचिंग सेंटर्स और व्यवसायिक भवनों को चुना गया है। वहां पर कैमरे लगाना अब अनिवार्य होगा और इसे अभय कमांड सेंटर्स से जोड़ा जाएगा।

सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए 50 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर सायबर सिक्यूरिटी की घोषणा भी सरकार की ओर से की गई है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में सायबर पुलिस स्टेशन की घोषणा भी की गई है। इनके अलावा आगामी सालों में आगामी वर्षों में जैसलमेर जिले के पोकरण, भरतपुर जिले के कामां, करौली - हिंडौन में एडिशनल एसपी कार्यालय खोले जाएंगे।

साथ ही जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को एक और थाना दिया गया है। वेस्ट जिले में स्थित बिंदायका चैकी को अब थाना बनाया जाना है। इन सब घोषणाओं से पहले पूरे प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने पहली बार सीआइएसएफ की तर्ज पर राज्य में भी इसी तरह से सुरक्षा एजेंसी बनाने की घोषणा की है। उसे आरआईएसएफ नाम दिए जाने की तैयारी है।

Published on: