जयपुर

Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से, इन मुद्दों को लेकर हमलावर रहेगा विपक्ष

Rajasthan Budget session: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु होगा। बजट सत्र के दौरान विपक्ष हमलावर रहेगा तो सत्ता पक्ष से इससे निपटने के लिए रणनीति बनाई है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 8:44 AM IST

Rajasthan Budget Session: जयपुर। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु होगा। दो चरणों में चलने वाले इस सत्र का पहला चरण सात फरवरी तक होगा और इसी दिन सीएम भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देंगे। बजट सत्र के दौरान विपक्ष हमलावर रहेगा तो सत्ता पक्ष से इससे निपटने के लिए रणनीति बनाई है।

बजट सत्र का दूसरा चरण 19 फरवरी को शुरू होगा जो मार्च के मध्य तक चलने की उम्मीद है। इस चरण में ही सरकार बजट पेश करेगी। भजनलाल सरकार का यह तीसरा सत्र होगा जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सत्र को लेकर रणनीति भी तैयार कर ली है।

पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण

पहले दिन शुक्रवार को सबसे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का अभिभाषण होेगा। राज्यपाल बागड़े का यह पहला अभिभाषण होगा। इसके बाद तीन अध्यादेश सदन की मेज पर रखे जाएंगे। इस दौरान जिन विधायकों-सांसदों का निधन हो गया, उन्हेे श्रद्धांजलि दी जाएगी। भांकरोटा हादसे, महाकुंभ हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद 3 फरवरी, 5 से 7 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। इस बहस पर सात फरवरी को ही सीएम जवाब देंगे।

​विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे

बजट सत्र के दौरान विपक्ष पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बनाए गए संभाग और जिलों को खत्म करने, ईआरसीपी का एमओयू सार्वजनिक नहीं करने, राइजिंग राजस्थान में फर्जी एमओयू करने, अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करने सहित कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हावी रहेगा।

सत्ता पक्ष ने बनाई ये रणनीति

विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए सरकार ने रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को हिदायत दी कि वे अब नए नहीं रहे इसलिए जवाब देने से पहले विधानसभा में पूरी तैयारी से आएं। सीएम ने मंत्रियों-विधायकों को साफ कहा कि सभी को सदन में उपस्थित रहकर प्रतिपक्ष के हर हमले का तथ्यों के साथ जवाब देना है।

Updated on:
31 Jan 2025, 8:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी