रामदेवरा जा रही बस पर चली लाठियां और सरिए

ओसियां रोड स्थित नेवड़ा के निकट किरमसरिया गांव से गुजर रही एक प्राइवेट बस पर रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी और सरियों से हमला किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2015, 6:26 PM IST
Feature image
ओसियां रोड स्थित नेवड़ा के निकट किरमसरिया गांव से गुजर रही एक प्राइवेट बस पर रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी और सरियों से हमला किया। ये बस जोधपुर से रामदेवरा जा रही थी।

सूत्रों से पता चला कि जोधपुर से रामदेवरा जा रही एक प्राइवेट बस जब किरमसरिया गांव से गुजर रही थी, तब दो-तीन गाडि़यों पर कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और बस पर लाठियों व सरियों से अंधाधुध हमला करने लगे।

attack on bus

हमले से बस के कांच फूट गए और कई यात्री घायल हो गए। बस पर हुए हमले के बाद से जोधपुर-ओसियां रोड पर भीड़ जुट गई और काफी लम्बा जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि हमलावर लोग जोधपुर-रामदेवरा बस को वाया मथानिया सिटी रामदेवरा तक चलाने की जिद पर अड़े हैं। गौरतलब है कि जोधपुर-रामदेवरा बस फिलहाल मथानिया सिटी से ना हो कर मथानिया बाय-पास हो कर संचालित की जा रही है।

हमला करने वाले लोग जोधपुर, मथानिया और आस-पास के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।
Published on: