10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में अलर्ट, मुंबई पुलिस की नसीहत- फैंस से मिलने में भी बरतें सावधानी

Mumbai Police Advisory: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। कलाकारों को भीड़भाड़ वाली जगहों और फैंस से मुलाकात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 10 Nov 2026, 12:50 PM IST

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई मुंबई पुलिस। (फोटो सोर्स-IANS)

Bollywood Actors Security: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बॉलीवुड कलाकारों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान भी सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए कलाकारों को अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह सलाह टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद दी गई है। इस मामले की जांच के दौरान कुछ दूसरे फिल्मी सितारों के घरों के आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और निगरानी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने सभी कलाकारों को सतर्क रहने को कहा है।

फैंस के साथ सेल्फी लेने में भी सावधानी

मुंबई पुलिस ने कलाकारों को खास तौर पर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा प्रशंसकों से मिलने-जुलने के दौरान भी सावधानी बरतने को कहा गया है। फिल्मी सितारे अक्सर अपने प्रशंसकों के बीच जाते हैं, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और सेल्फी लेते हैं। कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने पहुंचते हैं।

पुलिस चाहती है कि मौजूदा हालात में कलाकार ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां उनकी सुरक्षा को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह सलाह किसी एक अभिनेता के लिए नहीं, बल्कि सभी फिल्मी सितारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दी गई है।

टाइगर श्रॉफ की घटना के बाद बढ़ी चिंता

दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जांच के दौरान दूसरे कलाकारों के घरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।

मुंबई पुलिस की इस सलाह के बाद कलाकारों को अपनी सार्वजनिक गतिविधियों और प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा का ध्यान रखने पर जोर दिया गया है।