10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर: दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, छुट्टी पर घर आए शिक्षक दंपति की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Nagpur Teacher Death: महाराष्ट्र के नागपुर में दिवाली के त्योहार के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिक्षक दंपती के शव घर में मिले हैं। दोनों अगस्त में विवाह बंधन में बंधे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 10 Nov 2026, 11:47 AM IST

Nagpur Teacher death case

दिवाली मनाने आए शिक्षक दंपती का घर में शव मिला (Photo: X/@mataonline)

MaharashtraNews: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिवाली मनाने परिवार के पास आए शिक्षक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनीष गणवीर (38) और सोनाली गणवीर (35) के तौर पर हुई है। दोनों गढ़चिरौली जिले के सुरजागढ़ में एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक दंपती का शव उनके घर में फंदे से लटके मिला। घटना बेलतरोड़ी पुलिस थाना क्षेत्र की है। दोनों की मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। दोनों पति-पत्नी गढ़चिरौली जिले के सुरजागढ़ स्थित लॉयड स्कूल में पढ़ाते थे। दिवाली के मौके पर वे नागपुर में अपने परिजनों के पास आए हुए थे। उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अगस्त में ही हुई थी दोनों की दूसरी शादी

मनीष और सोनाली की मुलाकात गढ़चिरौली में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने फिर शादी कर ली थी, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण उनका तलाक हो गया था। बाद में उन्हें एक-दूसरे की कमी महसूस होने लगी तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया। आखिरकार, इसी साल 31 अगस्त को उन्होंने कोर्ट में फिर से शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों की मौत की खबर सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिश्तेदारों के पहुंचने पर हुआ घटना का खुलासा

बताया जा रहा है कि दंपती का कमरा अंदर से बंद था। दिवाली के अवसर पर जब रिश्तेदार उनसे मिलने घर पहुंचे, तब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घटना का पता चला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

साजिश या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिक्षक दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उनके इस फैसले के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि पति-पत्नी की मौत के पीछे किसी तरह की आपराधिक साजिश तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।