जयपुर

एंकर : बस स्टॉप का खस्ताहाल, यात्री मुहाल, जीसीसी से समाधान की मांग

Aug 03, 2026
Rajasthan

चेन्नई: पेरम्बूर हाई रोड साउथ स्थित मंगालापुरम और जमालिया बस स्टॉप पर यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खराब पहुंच को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) से तत्काल सुधार की मांग की है।
हालांकि इन बस स्टॉप पर रैंप बनाए गए हैं, लेकिन आसपास का ढांचा बाढ़ जल निकासी (एसडब्ल्यूडी) कार्यों के कारण अधूरा या क्षतिग्रस्त है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर रैंप तक पहुंच ही बाधित है तो वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को इसका लाभ कैसे मिलेगा?

पेरम्बूर निवासियों ने बताया कि संकरी सड़क पर भीड़भाड़ के चलते यात्रियों को धूलभरे जमालिया बस स्टॉप पर इंतजार करना पड़ता है, जहां खुले बिजली के तार रास्ता रोकते हैं। उन्होंने कहा कि बस स्टॉप पर बाधाएँ हटाना निगम की जिम्मेदारी है।

योजनाएं सुविचारित और पूर्ण हो
स्थानीय विकास मंच के संयोजक रघु कुमार चूडामणि ने कहा कि जब आसपास का ढांचा अधूरा है तो नए रैंप का क्या उपयोग? उन्होंने जोर दिया कि करदाताओं के पैसे से बनने वाली हर परियोजना सुविचारित और पूर्ण होनी चाहिए।
निवासी एम. विष्णुवर्धन ने कहा कि बार-बार स्टेनलेस स्टील संरचनाएं लगाकर हटाना अधिकारियों की खराब योजना और सार्वजनिक धन की बर्बादी है। मंगालापुरम बस स्टॉप पर दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर अक्सर ऑटो और वाहन खड़े रहते हैं।
निवासियों ने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में दूरदर्शिता जरूरी है। जीसीसी अधिकारी ने जवाब दिया कि एसडब्ल्यूडी कार्य पूरा होने के बाद पहुंच संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी।

Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am