3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा-कोथून मार्ग से पक्की दीवार, दुकानें और थड़ी-ठेले हटाए

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

नांगल राजावतान. दौसा-कोथून नेशनल हाईवे के किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने चेनल संख्या 11 से 19 तक जेसीबी की सहायता से हाईवे सीमा में बने अवैध निर्माण हटाए। कार्रवाई से अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा और एनएचएआई पीडी गजेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में तहसीलदार हेमेंद्र कुमार मीना की मौजूदगी रही। अभियान के दौरान बड़ागांव से नांगल राजावतान तक हाईवे किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया गया।
एनएचएआई टीम ने बड़ागांव देहलाड़ी, भोजपुरिया, बगीची, मानपुरिया, टीटोली, प्यारीवास और नांगल राजावतान की बारवाल ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे बनी पक्की दीवारें, दुकानें, शौचालय, थड़ी और ठेले हटाए।


एनएचएआई मेंटेनेंस मैनेजर हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान अधिग्रहीत भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई है। सड़क के मध्य से करीब 22 मीटर के दायरे में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाया गया।



कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने समझाइश कर कार्रवाई पूरी करवाई। इस दौरान दौसा-कोथून नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर दीनदयाल स्वामी, स्वतंत्र अभियंता, एएसआई विश्राम फागना सहित एनएचएआई टीम मौजूद रही।