3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोडो……..पंचायत व निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

सपोटरा. भारतीय जनता पार्टी सपोटरा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक रविवार को बलुआपूरा स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रामधन मीणा की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री रूपसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न अभियानों को लेकर चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि जिला महामंत्री रूपसिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष रामधन मीणा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर तिरंगा फहराकर उसकी सेल्फी साझा करेगा। साथ ही तिरंगा रैली को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में मंडल महामंत्री पप्पूलाल बैरवा, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान सिंह जादौन, मंडल मंत्री जीवनलाल बैरवा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता नरेशचंद मीणा (कालागुड़ा), मंडल उपाध्यक्ष कैलाशचंद मीणा, आईटी सेल संयोजक मुकेश मीणा, मंडल मंत्री मनोज सैन, श्यामलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन. बलुआपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा सपोटरा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।