जयपुर

ट्रेफिक के नियमों का पालन कर अपने साथ दूसरों की भी बचाते है जान- एडि.कमिश्नर राहुल प्रकाश

महिला यातायातकर्मी विश्राम कक्ष का शुभारम्भ

2 min read
Jul 22, 2021
ट्रेफिक के नियमों का पालन कर अपने साथ दूसरों की भी बचाते है जान- एडि.कमिश्नर राहुल प्रकाश

एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कहा कि ट्रेफिक के नियमों का पालन कर ना केवल हम अपनी जान बचाते है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाते हैं। जीवन अमूल्य है, ट्रेफिक के नियमों का सीधा असर हमारी जान पर पड़ता हैं। राहुल प्रकाश रोड नम्बर 14 पर दुर्घटना मुक्त आदर्श चौराहा, ट्रेफिक वार्डन और पुलिस मित्र योजना के साथ ही महिला यातायातकर्मी विश्राम कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां हरा भर एकदम पार्क जैसा स्थान तैयार हो गया हैं। महिला पुलिसकर्मी भी विश्राम कर सकती हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रेफिक वार्डन और यातायात पुलिसकर्मियों के सहयोग की भी तारीफ की।

धूप में खड़े रहते थे पुलिसकर्मी
पुलिस उपायुक्त यातायात श्वेता धनखड़ ने कहा कि लोगों का सुझाव था कि पुलिस कर्मी धूप में, बरसात में सुबह से शाम तक खड़े रहते है। इस सुझाव को ध्यान में रखते हुए विश्राम स्थल बनाया गया है। अभी यातायात पुलिस का नो पार्किंग ,बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने एवं लाल बत्ती क्रास करने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही 20 तारीख से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिला सुरक्षा से संबंधित अभियान भी चल रहा है। ट्रेफिक वार्डन कंधे से कंधा मिलाकर हमारा सहयोग कर रहे हैं आगे भी ऐसा ही सहयोग करते रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए।

महिला पुलिसकर्मी भी कर रही है नाकाबंदी
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अमृता दुहन ने कहा कि महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला पुलिस कर्मी नाकाबंदी के दौरान चालान की प्रक्रिया में आगे बढक़र सहयोग दे रही हैं। अपनी ड्यूटी के दौरान जितना अच्छा कार्य करती आई है उससे भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। महिला पुलिस कर्मियों को जो सम्मान दिया जाता है उससे भी उनका मनोबल बढ़ता हैं। उन्होंने कहा कि
ट्रेफिक पॉइंट पर महिला पुलिस कर्मी से आपका आमना सामना हो तो उन्हें सम्मान दें। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात आलोक सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सतवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुलिस निरीक्षक पश्चिम भीखाराम सहित पुलिस कर्मी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Published on:
22 Jul 2021 10:13 pm
Also Read
View All