जयपुर

Rajasthan News: दो पूर्व सीएम, विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे आमने-सामने

राजस्थान सरकार अभी मंत्रिमंडल तो गठित नहीं कर सकी, लेकिन सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर आपाधापी शुरू हो गई है। विधानसभा पूल के सरकारी बंगलों को लेकर ज्यादा भागदौड़ हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 11:50 AM IST
rajasthan_government.jpg
,,,,

राजस्थान सरकार अभी मंत्रिमंडल तो गठित नहीं कर सकी, लेकिन सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर आपाधापी शुरू हो गई है। विधानसभा पूल के सरकारी बंगलों को लेकर ज्यादा भागदौड़ हो रही है। वरिष्ठ नेताओं ने बंगला आवंटन को लेकर पहले ही आवेदन कर दिए हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सिविल लाइंस में आमने-सामने रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सिविल लाइंस में 48 नंबर का बंगला आवंटित हुआ है, वहीं उनके पास वाला बंगला नंबर 49 को पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आवंटित किया जा चुका है। गहलोत को यह सरकारी बंगला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी पहले ही आवंटित कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बाद दो वरिष्ठ नेताओं के और आवेदन आए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। राजे ने बंगला नंबर 13 को ही फिर से आवंटन के लिए आवेदन किया है। वहीं पायलट ने भी 11 नंबर बंगले के लिए आवेदन कर दिया है। पायलट अभी इसी बंगले में रह रहे हैं। दोनों ने अभी फिर से विधानसभा चुनाव जीता है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय ने दोनों के आवेदन पर इन्हीं बंगलों के आवंटन की तैयारी भी कर ली है। दो-चार दिन में आदेश जारी होने की संभावना है। इन बंगलों के आवंटन के बाद गहलोत के सामने वसुंधरा राजे रहेंगी और गहलोत के पड़ोसी वासुदेव देवनानी होंगे। पायलट का 11 नंबर बंगला राजभवन के पीछे है।

दिया-प्रेमचंद को आवंटन की तैयारी
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अपने लिए बंगला नंबर 47 और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने 50 नंबर बंगला मांगा है। 47 नंबर बंगला पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना को आवंटित था। वे चुनाव हार गए, जबकि 50 नंबर में कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी रह रहे हैं। यह बंगले सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के BS-VI को छोड़ सभी वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ 1 नवंबर से बैन, जानिए कौन सी गाड़ियां जा सकेंगी और किसे नहीं मिलेगी छूट

Ashok Gehlot : ‘मोदी के जन्मदिन पर जले 33 लाख दीये’, अशोक गहलोत बोले- पर राजस्थान के मंदिरों में 2 लीटर तेल के भी लाले!

Arnab Cyclone in Rajasthan: काउंटडाउन शुरू- राजस्थान में भी दिखेगा साइक्लोन अर्नब का असर, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश- कहां चलेगी आंधी?

राजस्थान पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया पर लाइक्स की होड़ में अपने बच्चों की सुरक्षा दांव पर न लगाएं

राजस्थान के नए वन प्रमुख की रेस में PK उपाध्याय को झटका! नियुक्ति से पहले ACB में शिकायत, राजगढ़ वन घोटाले से जुड़ा मामला