जयपुर

नशे के खिलाफ किया अभियान शुरू, कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने कहा : इस लड़ाई में हर व्यक्ति को होना होगा शामिल

चौधरी का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति को शामिल होना होगा।

less than 1 minute read
Oct 03, 2024

जयपुर। राजस्थान में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है। सबसे ज्यादा पंजाब से सटे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में नशे की चपेट में लोग आ रहे है। झोटवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिषेक चौधरी ने "अवेकन: एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्घाटन शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर जयपुर में हुआ और महात्मा गांधी की जयंती पर श्रीगंगानगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभिषेक चौधरी का कहना है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि नशा छोड़ने के बिना लोग अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पाएंगे। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और मशाल जुलूस जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नशा मुक्ति के लिए 290 करोड़ रुपए जारी किए। लेकिन केवल 90 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो खानापूर्ति के कार्यक्रमों में लगाए गए।

चौधरी का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति को शामिल होना होगा। वे पहले ही जयपुर और श्रीगंगानगर में कई कार्यक्रम कर चुके हैं और हर जिले, गांव और कस्बे में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Published on:
03 Oct 2024 10:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर