जयपुर

जात-पात से ऊपर उठकर देशसेवा ही सच्ची आजादी : चिक्कमठ

Aug 16, 2026
Rajasthan

हुब्बल्ली. वरिष्ठ व्यवसायी जी.एम. चिक्कमठ ने कहा कि जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के लिए जीना ही सच्ची आजादी है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को सार्थक बनाने के लिए समाज में समानता, भाईचारा और सेवा की भावना मजबूत होना आवश्यक है। 99 वर्षीय चिक्कमठ ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। हुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा 15 अगस्त को नटराज बुक मैन्युफैक्चरर के शोरूम के बाहर 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सदस्यों ने राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों के साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। एसोसिएशन अध्यक्ष उत्तम ओ. साटिया ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त भारत, युवाओं को रोजगार, बच्चों को शिक्षा, किसानों की खुशहाली, गरीबी उन्मूलन, बेहतर स्वास्थ्य, गांवों तक सडक़ और हर घर बिजली उपलब्ध होने पर ही सच्चे अर्थों में देश का विकास संभव होगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष त्रिवेन्दर आर. खत्री, सचिव अनिल एच. जैन, सह-सचिव मनोज जी. अबानी, कोषाध्यक्ष विक्रम एम. जैन तथा पूर्व अध्यक्ष हीरालाल आर. तातेड़ उपस्थित रहे। आयोजक एवं अल्पाहार के लाभार्थी मंजया भावीमठ का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

Updated on:
16 Aug 2026 06:01 am
Published on:
16 Aug 2026 06:01 am