जयपुर

पीएमजीएसवाई के तहत 251 करोड रुपए लागत की 35 सड़काें की केन्द्र से मिली मंजूरी

प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2024, 6:41 PM IST
पीएमजीएसवाई के तहत 251 करोड रुपए लागत की 35 सड़काें की केन्द्र से मिली मंजूरी
पीएमजीएसवाई के तहत 251 करोड रुपए लागत की 35 सड़काें की केन्द्र से मिली मंजूरी

प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वीकृति जारी की है। पीएमजीएसवाई-थर्ड के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ रु. की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी किन्तु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके तहत डीडवाना - कुचामन, झुंझुनुं और नागौर जिले में 35 सडकें बनाई जाएगी।


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सडकें बनने से गांव से शहर का संपर्क सुदृढ़ एवं त्वरित होगा। इससे ग्रामीण उत्पादों की शहरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाऐं मजबूत होने से गांव इकोनोमिक हब के रूप में विकसित होंगे जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को हम जल्द से जल्द हासिल कर सकेंगे।

जिला सडकों की संख्या लंबाई(किमी) राशि(लाखों में)
डीडवाना - कुचामन 15 141.75 9039.14
झुंझनु 3 15 1102.58
नागौर 17 237.9 14995.83

Published on: