जयपुर

चालान कटने के सारे रिकॉर्ड टूटे,6 लाख रूपए से ज्यादा का कटा चालान

अब एक ताजा मामला संबलपुर से सामने आया हैं जहां ट्रेफिक नियम तोड़ने पर नागालैंड में रजिस्टर्ड ट्रक पर संबलपुर में साढ़े छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
less than 1 minute read
Sep 14, 2019
दिल्ली में ओवरलोडिंग के लिए अब तक का सबसे बड़ा चालान
दिल्ली में ओवरलोडिंग के लिए अब तक का सबसे बड़ा चालान

भुवनेश्वर।
नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद रोजाना भारी चालान काटे जाने की खबरें आ रही है। अब एक ताजा मामला संबलपुर से सामने आया हैं जहां ट्रेफिक नियम तोड़ने पर नागालैंड में रजिस्टर्ड ट्रक पर संबलपुर में साढ़े छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। ट्रक के मालिक शैलेष शंकर लाल गुप्ता पर संबलपुर के रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिसर ने साढ़े छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक ने पांच साल से टैक्स नहीं भरा। इसके अलावा मोटर व्हीकल कानून के कई नियमों भी तोड़े हैं। नियम तोड़ने पर जुर्माने की रकम बढ़ती गयी। यह चालान 10 अगस्त को किया गया था। गौरतलब है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट एक सितंबर से लागू किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद भारी चालान काटे जाने का यह एक रिकॉर्ड है। यह चालान पुराने मोटर व्हीकल एक्ट कानून के तहत ही लगाया गया है। यह चालान बीते 10 अगस्त को काटा गया था। जबकि नया मोटर व्हीकल एक्ट 1 सितंबर से लागू हुआ है।

न्यू मोटर व्हीकल एक्ट—2019

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5000 रूपए का चालान काटा जा सकता है। पूर्व में महज यह 500 रूपए था।

अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता है तो अब 500 रूपए की जगह 1000 रूपए का चालान कटेगा।

नए नियमो के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 6 महीने तक की कैद या 10000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ओवर स्पीड़िग पर 1000 रूपए से 2000 रूपए तक के चालान का प्रावधान है।

Published on:
14 Sept 2019 08:13 pm
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस में IG पोस्ट से रिटायर IPS किशन सहाय- अब तलाश रहे किराए का मकान, जानें वायरल ‘सेवानिवृत्ति पोस्ट’ पर क्या मिले जवाब?

Jaipur Water Crisis: 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हनुमान बेनीवाल ने बताई शर्मनाक लापरवाही; CM भजनलाल से पूछे तीखे सवाल

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ‘टोल बूथ’ हमेशा के लिए बंद, जानिए बिना रुके सफर और नए टोल नियमों की 10 बड़ी बातें

Ramgarh Dam: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, बांध के 759 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण की जांच शुरू

Rajasthan Congress : अशोक गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा की ‘नाराज़गी’ और ‘सेल्फ ब्रांडिंग’ तंज का दिया जवाब, कही 5 बड़ी बातें