जयपुर

स्क्रीनिंग कमेटी ने की आवेदनों की जांच

चेंजमेकर महाअभियान के तहत शहर की सिविल लाइन विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच की
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 9:42 PM IST
changmaker
changmaker

जयपुर। राजस्थान पत्रिका के स्वच्छ राजनीति को लेकर चलाए जा रहे चेंजमेकर महाअभियान के तहत शहर की सिविल लाइन विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें कमेटी के सदस्यों ने प्राप्त आवेदनों में से श्रेष्ठ लोगों का चयन चेंजमेकर के रूप में किया। इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने नामांकन पत्रों की जांच की। जूरी के सदस्यों ने आवेदनों की ऑनलाइन जांच की। जूरी के सदस्यों ने पत्रिका की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राजनीति में पारदर्शिता आएगी। चेंजमेकर महाअभियान से देश को तो लाभ मिलेगा ही। साथ ही नए चेहरों को मंच मिलेगा। इससे देश को नेतृत्व कुशल लोग मिलेंगे। इस मौके पर जूरी के सदस्यों ने करीब एक घंटे तक नामांकनों की गहनता से जांच-पड़ताल की।

साफ छवि के लोग आएंगे राजनीति में
सभी चाहते हैं अच्छे लोग राजनीति में आए। इसे देश विकास की ओर अग्रसर होगा। साथ ही लोगों का नेताओं पर भरोसा बढ़ेगा। पार्टियां कर्मठ, जुझारू, साफ छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने की बात तो करती है, लेकिन उन्हें देती नहीं है। चेंजमेेकर के माध्यम से साफ छवि के लोग आगे आएंगे।
नरेन्द्र मारवाल, अध्यक्ष नंदपुरी व्यापार मंडल

देश होगा समृद्ध
अच्छे लोग जब राजनीति में आएंगे तो देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। चेंजमेकर के माध्यम से इसी पुनीत कार्य को किया जा रहा है। राजनीति में परम्परागत लोगों को हटना चाहिए। नए चहेरो को स्थान देना होगा। ताकि नए लोगों को बढऩे को मौका मिल सके।
डॉ. मुकेश गुप्ता

युवा देश का भविष्य
वोट देते समय लोगों की अलग-अलग धारणाएं होती है। वोट कई तरह के कयास लगाते हैं। युवा देश के भविष्य है। ऐसे में उन्हें आगे आना होगा तभी देश में सही चेंज होगा। युवाओं को आगे बढ़ाने में वृद्ध नेताओं को उनका साथ देना चाहिए। युवाओं को मौका देंगे तभी देश में नई शक्ति संचार होगा। राजकुमार बागड़ा

Published on: