जयपुर

Barmer Latest News: खाने की होटल में घुसा केमिकल टैंकर, जिंदा जलता आदमी बना नरकंकाल…!

Barmer Latest News: कस्बे के हनुमान चौराहा पर केमिकल से भरा टैंकर मंगलवार रात करीब दस बजे असंतुलित होकर खाने की एक होटल के आगे खड़ी 4 बाइक को घसीटते हुए अंदर घुस गया।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2023, 2:16 PM IST
Barmer Latest News
Barmer Latest News

Barmer Latest News: सिणधरी. कस्बे के हनुमान चौराहा पर केमिकल से भरा टैंकर मंगलवार रात करीब दस बजे असंतुलित होकर खाने की एक होटल के आगे खड़ी 4 बाइक को घसीटते हुए अंदर घुस गया। इसके बाद आग लग गई और आसपास की कुछ दुकानों को चपेट में ले लिया। आग को फैलते देखकर पास की कच्ची बस्ती को खाली करवाया गया। टैंकर चालक सहित दो लोग आग से घिर गए। इसमें से एक जिंदा जल गया। रात 12.25 बजे एक कंकाल मिला। दूसरे के जिंदा जलने की आशंका है। इस बीच बालोतरा, बाड़मेर और रागेश्वरी टर्मिनल से करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची और आग पर देर रात करीब 11.30 बजे काबूू पाया गया।

कस्बे से निकल रहे मेगा हाइवे पर रात में कांडला से आ रहा केमिकल से भरा टैंकर अचानक होटल में जा घुसा। आग लगी और विकराल हो गई। काबू करने के लिए कोई संसाधन नहीं थे। वहीं टैंकर केमिकल का होने के कारण कोई भी पास जाने और मदद की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके कारण आग करीब एक घंटे तक जलती रही और बुझाने के प्रयास नहीं होने से आसपास की दुकानों तक फैल गई।

पांच दमकलों से पाया काबू

मौके पर रात करीब 11 बजे बाद एक दमकल पहुंची। इसके बाद बाड़मेर और बालोतरा से भी दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पांच दुकानें आग की चपेट में आ गई। वहीं चार बाइक व एक कार भी आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि केमिकल का टैंकर सुरक्षित रहा गया और आग नहीं लगने से हादसा बड़ा होने से बच गया। टैंकर कांडला से मिथाइल भर कर जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक आग में फंसे लोगों को बचाने का ऑपरेशन जारी था। अभी तक हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है।

Published on: