31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलयुगी शराबी बेटे ने पिता को करंट लगाकर तड़पाया और कर दी हत्या

गांव सुठानी में रह रहे उज्जैन के एक युवक ने चार दिन पहले अपने पिता की बिजली का करंट लगा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोस्त के साथ मिल कर शव को ठिकाने भी लगा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 29 May 2023, 1:46 PM IST

Rajasthan crime news

Rajasthan crime news

धारूहेडा . गांव सुठानी में रह रहे उज्जैन के एक युवक ने चार दिन पहले अपने पिता की बिजली का करंट लगा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोस्त के साथ मिल कर शव को ठिकाने भी लगा दिया। जांच मे घिरने के बाद हत्या के आरोपित बेटे व उसके दोस्त ने शनिवार रात को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

कसौला पुलिस के अनुसार उज्जैन के गांव रावनखेड़ी का रहने वाला अनूप व उसका बेटा शिवपाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और गांव सुठानी में किराए के कमरे में रहते थे। दोनों पिता-पुत्र शराब पीने के आदी थे। इसी आदत के कारण मकान मालिक ने दोनों से 23 मई को कमरा खाली करा लिया था। इसके बाद बाप -बेटा उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के गांव सूजरपुर निवासी सुनहरी के कमरे पर आ गए थे। तीनों रात को कमरे पर सो गए। 24 मई की तड़के सुनहरी ने अनूप सिंह को उठाया, लेकिन वह नहीं उठा। शिवपाल ने बताया कि उसने रात को सोते समय अपने पिता अनूप की बिजली के नंगे तार से करंट लगा कर हत्या कर दी। उसका पिता शराब पीकर रोजाना झगड़ा व मारपीट करता था, जिससे वह परेशान हो चुका था। शिवपाल व सुनहरी ने अनूप सिंह के शव को कमरे से उठा कर गांव सुठानी के निकट औद्योगिक क्षेत्र में फेंक दिया था।

जैसे ही दोनों भनक लगी तो पुलिस उनके तक पहुंचने वाली है तो दोनों ने कसौला पुलिस थाने में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सुनहरी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया था।

-मनोज कुमार, एसएचओ कसौला थाना