जयपुर

छिछोरापन गाली नहीं, दोस्तों का प्यार है : नितेश तिवारी

chhichhore : बॉलीवुड निर्देशक नितेश तिवारी ने शहर में अपनी अपकमिंग मूवी 'छिछोरे' का प्रमोशन किया- कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ भी साझा किए अनुभव
2 min read
Aug 03, 2019
Nitesh Tiwari
Nitesh Tiwari

जयपुर. मेरी फिल्म का टाइटल भले ही 'छिछोरे' (Chhichhore) हो लेकिन सच तो यह है कि इसमें दोस्तों का प्यार शुमार है। ऐसे में इसके टाइटल के बजाय इसके भावों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यह कहना था, आमिर खान अभिनीत मशहूर फिल्म 'दंगल' (Dangal) के निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh tiwari) का। शुक्रवार को नितेश तिवारी ने यहां शहर में कॉलेज स्टूडेंट्स के समक्ष अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। साथ ही अपकमिंग फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) का भी प्रमोशन किया। उनका कहना था कि मेरी यह फिल्म दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें प्यार, मोहब्बत के साथ ही एक अलग अहसास है। इस मौके पर कॉलेज स्टूडेंट्स (college students) को डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' का ट्रेलर (trailer) भी दिखाया गया।

आमिर की आंखों में आ गए थे आंसू

बातचीत के दौरान नितेश ने कहा कि जहां तक दंगल फिल्म की बात है तो इसकी कहानी सुनकर एक्टर आमिर खान (Actor Amir khan) के भी आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा कि पहले तो आमिर ने कहा था कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही फिल्म में अभिनय करने की सोचेंगे, लेकिन जब उन्होंने थोड़ी स्क्रिप्ट को पढ़ा तो उनका फोन आया कि जल्द से जल्द इस फिल्म को बनाना चाहिए। नितेश ने कहा कि 'दंगल' (Dangal) में आमिर खान (Amir khan) ने अपना बेस्ट दिया है। साथ ही साथी कलाकारों का भी गर्मजोशी के साथ हौसला बढ़ाया।

युवाओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी कहानी

नितेश के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor ) अभिनीत 'छिछोरे' ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। जिसके चलते मुझे लगता है कि सुशांत और श्रद्धा की यह जोड़ी युवाओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन हाउस ( Nadiadwala Grandson Entertainment Production House) के तले बनी यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को देशभर में रिलीज होगी।

Published on:
03 Aug 2019 06:20 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम