जयपुर

Ashok Gehlot Game : CM अशोक गहलोत 23 जून से शुरू कराएंगे असली खेल, जानिए क्या है मुख्यमंत्री की योजना

Chief Minister Ashok Gehlot Start Game: दिल्ली तक ये बात मशहूर है...कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब राजनीति करते हैं तो शतरंज की सभी मोहरें उनके इशारे पर नाचती हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 8:18 PM IST
ashok-gehlot-accused-pm-modi-of-dictatorship-sought-answer-to-this-question
ashok gehlot : सीएम गहलोत ने कहा पीएम मोदी मुझे इस बात का दुख है, उधर लोग बोले बात तो सही है !

Chief Minister Ashok Gehlot Start Game: दिल्ली तक ये बात मशहूर है...कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब राजनीति करते हैं तो शतरंज की सभी मोहरें उनके इशारे पर नाचती हैं। यह वजह है कि कांग्रेस में ही नहीं बल्कि विरोधियों में भी अंतिम समय में उन्हें राजनीतिक बाजी पलटने वाले जादूगर के रूप में जाना जाती है। बात जब खेल की हो तो गहलोत को शतरंज कम कबडडी ज्यादा भाती है।

राजनीतिक मित्र कहते हैं कि अशोक गहलोत को कबडडी बहुत पंसद है। वह पाला पढाने अच्छा जानते हैं और इसके साथ ही पैर पकड़ कर खींचना। जिससे दोनों की तरह से जीत उनकी होती है। वह कभी नहीं चाहते हैं कि शतरंज की चाल में मोहरों का रूख कोई दूसरा तय करें ऐस में उन्होंने खेल ही बदल दिया है। राजस्थान में इसका असर भी दिख रहा है।

29 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

राजस्थान में ओलंपिक खेलों का बिगुल फिर बज गया है। राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के साथ अब शहरी ओलंपिक खेल भी होंगे। 23 जून को इन खेलों का शुभारंभ होगा और इसके आयोजन पर करीब 130 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शीघ्र ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खेल दिवस 29 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है।

ओलंपिक में होंगे ये खेल

ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंगबॉल (पुरूष वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, रस्साकशी (महिला वर्ग) खेल होंगे। शहरी क्षेत्र में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो (महिला वर्ग), फुटबॉल (पुरूष वर्ग), वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर) खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी