जयपुर

शाबाश: मां—बाप करवाना चाहते थे गंदा काम, भेज रहे थे मुम्बई, बालिका ने 1098 पर कॉल किया और फिर …

- चाइल्ड लाइन ने रेनवाल से किया बालिका का रेस्क्यू, शेल्टर होम में रखा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2022, 9:01 PM IST
girl rescue
girl rescue


जयपुर। जयपुर जिले के रेनवाल की एक बालिका ने चाइल्ड लाइन (1098) को कॉल करके कहा कि मम्मी-पापा उसे डांस बार में काम करने के लिए मुम्बई भेज रहे हैं। उसका स्कूल छुड़वा दिया गया है। उसे बचा ले। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल कल्याण समिति से आदेश लेकर रेनवाल मांजी थाने के सहयोग से बालिका का रेस्क्यू किया। फिलहाल बालिका को शेल्टर होम में रखवाया गया है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

चाइल्ड लाइन की काउंसलर पूजा दायमा बताया कि बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान पूरा मामला बताया है। बालिका ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसके माता-पिता उसे वेश्यावृत्ति के कार्य में लगाना चाहते हैं। इसके लिए उसे मुम्बई भेज रहे हैं। जबकि वह आगे पढ़ना चाहती है। उसकी मां ने बालिका को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इसी कारण उसने चाइल्ड लाइन को कॉल किया।

काउंसलर राजकुमारी ने बताया कि पहले बालिका की माता और पिता की समझाइश की गई। उन्हें समझाया कि अभी बालिका की पढ़ने की उम्र हैं। उसे पढ़ने दिया जाए, अगर उससे वेश्यावृत्ति के काम लगाओगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर बालिका के पिता ने उन्हें बच्ची की पढ़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया। लेकिन, बालिका की मां नहीं मानी। इस पर चाइल्ड लाइन ने बालिका का रेस्क्यू किया। बच्ची को फिलहाल शेल्टर होम में रखा गया है। बाल कल्याण समिति की सदस्य विजया शर्मा ने बताया कि अभी बच्ची की काउंसलिंग जारी है। बच्ची की बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
-------------------------

Updated on:
30 Mar 2022, 9:01 PM IST
Published on: