जयपुर में इन दिनों स्टॉक ट्यूटर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। अभिभावक कम उम्र से ही बच्चों को स्टॉक-फाइनेंस, ट्रेडिंग आदि सीखने के लिए स्पेशल क्लासेज ज्वॉइन करवा रहे हैं।
बदलते दौर के साथ बच्चे और युवा नए-नए कॅरियर विकल्प अपना रहे हैं। आज के दौर में ज्यादातर लोग स्मार्ट वर्क में विश्वास रखते हैं। स्मार्ट वर्क यानी कम समय में बेहतर नतीजे और आउटपुट को जन्म देना। ऐसे में जयपुर में इन दिनों स्टॉक ट्यूटर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। अभिभावक कम उम्र से ही बच्चों को स्टॉक-फाइनेंस, ट्रेडिंग आदि सीखने के लिए स्पेशल क्लासेज ज्वॉइन करवा रहे हैं।
वहीं, कई यंगस्टर्स अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को बढ़ाने के लिए ट्रेडिंग व शेयर मार्केट की बारीकियां सीख रहे हैं। यंगस्टर्स का कहना है कि ज्यादातर लोग स्टॉक मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं, इसी के चलते वे प्रोफेशनल कोर्स कर अपनी स्किल्स को और बेहतर कर रहे हैं,ताकि वे आने वाले समय में खुद के लिए अच्छे कॅरियर के विकल्प चुन सकें ओर अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को मजबूत कर सकें।
-स्टॉक ट्यूटर ऋतिक राजोरा ने बताया कि आज के दौर में काफी लोग शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पूरा ज्ञान नहीं होता हैं। कई लोग बिना जानकारी के निवेश कर लेते हैं और कई बार उन्हें नुकसान हो जाता है। नुकसान को रिकवर करने के लिए क्लासेज लेते हैं। ऐसे में अभिभावक कम उम्र से ही बच्चों को स्टॉक-निवेश की जानकारी के लिए ट्यूटर्स के पास भेज रहे हैं। कई युवा भी नियमित तौर से क्लासेज ले रहे हैं।
-प्रोफेसर अविका सिंघल ने बताया कि आज के दौर में ज्यादातर युवा अर्ली रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। 30 से 40 साल तक काम करके वे अपने पैसों को बेहतर तरीके से निवेश करना चाहते हैं। इसी के चलते कॉलेज में भी छात्रों के लिए खास ट्रेडिंग वर्कशॉप्स का आयोजन किया जा रहा है।
-लाल कोठी निवासी अनिल जुनेजा ने बताया कि उनका बेटा 11वीं कक्षा में हैं। उसे काफी समय से स्टॉक मार्केट, निवेश में रूचि थी। वो अक्सर इस से जुड़ी फिल्म, वेब सीरीज देखता था। बेटे की रुचि को बढ़ावा देने के लिए वे उसे स्टॉक ट्यूटर्स के पास भेज रहे हैं।
स्टॉक ट्यूटर अभिनव कालरा ने बताया कि आज के दौर में कई लोग सोशल मीडिया या ऑनलाइन वीडियोज के माध्यम से ट्रेडिंग सीखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनको निवेश से जुड़ी जानकारी के साथ टेक्निकल एवं फंडामेंटल एनालिसिस की भी जानकारी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : चल गया पता… किसने करवाई Salman Khan के घर पर फायरिंग