जयपुर

फील्ड में ‘सुपर एक्टिव’ रहे सांसद CP Joshi हुए Corona Positive, अब संपर्क में आए लोगों की बढ़ी चिंताएं

BJP MP CP Joshi Tested Corona Positive : भाजपा सांसद सीपी जोशी कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आने से पहले फील्फ़ में सक्रीय रहे सांसद, नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के साथ की कैम्पेनिंग, सांसद जनसुनवाई और पंचायत चुनाव तैयारी बैठकों में रहे शामिल, संपर्क में आये लोगों से की कोरोना जांच करवाने और क्वारन्टीन होने की अपील        
less than 1 minute read
Oct 28, 2020
Chittorgarh MP CP Joshi tested corona positive, latest update news
Chittorgarh MP CP Joshi tested corona positive, latest update news

जयपुर/ चित्तौडग़ढ़।

चित्तौडग़ढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी कोरोना संक्रमित ( BJP MP CP Joshi Tested Corona Positive ) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में सामने आई। इसके बाद स्वयं जोशी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। बताया जा रहा है कि सोमवार को हल्का बुखार होने के कारण उन्होंने कोरोना की जांच करवाई थी जिसमें वे कोराना संक्रमित पाए गए।

संपर्क में आए कई कार्यकर्ता-आमजन

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले तक सांसद सीपी जोशी फील्ड में ज़बरदस्त तरीके से एक्टिव दिखे। कोटा में हो रहे नगर निगम चुनाव के सिलसिले में ना सिर्फ उन्होंने प्रत्याशियों के साथ डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग की बल्कि नेता-कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकों में भी उनकी मौजूदगी रही।

यही नहीं चित्तोड़गढ़ में सांसद जनसुनवाई और आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित जिलास्तरीय बैठक में भी वे शामिल रहे। उनकी फील्ड में रही सक्रियता अब उन सभी लोगों की चिंता बढ़ा गई है जो भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आये हैं।

सोशल मीडिया पर जारी की अपील

जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की। साथ ही निकट संपर्क में रहने वालों को क्वारन्टीन में चले जाने की भी बात कही।

Published on:
28 Oct 2020 08:08 am