जयपुर

दिल्ली-यूपी में बवाल के बाद राजस्थान अलर्ट, CM गहलोत खुद कर रहे मॉनिटरिंग- ले रहे फीडबैक

सीएम गहलोत ( Ashok Gehlot ) के पास प्रदेश के गृह मंत्री ( Home Minister ) की भी ज़िम्मेदारी है, ऐसे में वे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहकर लगातार उन्हें निर्देश दे रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 11:52 AM IST
Citizen Amendment Act in Rajasthan, CM Gehlot review meeting

जयपुर।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली और यूपी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है पर आ गई है। इन राज्यों से सटे होने के चलते राज्य सरकार कानून व्यवस्था सुनिश्चित रखने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) खुद इन सभी गतिविधियों को मॉनिटर कर रहे हैं। सीएम गहलोत के पास प्रदेश के गृह मंत्री की भी ज़िम्मेदारी है, ऐसे में वे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहकर लगातार उन्हें निर्देश दे रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं।


मुख्यमंत्री गहलोत ने कल देर शाम को भी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मुख्य सचेतक महेश जोशी और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और उसे राज्य में लागू करने को लेकर प्रदर्शन रखा गया है। साथ ही 22 दिसंबर को जयपुर में ही विभिन्न मुस्लिम संगठनों का सीएए के विरोध में प्रदर्शन प्रस्तावित है।


वैसे पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागरिकता संशोधन कानून के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री निवास पर लगातार प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इस दौरान वे नागरिकता संशोधन कानून के बाद कई राज्यों में उपजे बवाल पर भी गंभीर नजर बनाये हुए हैं।

सीएम ने हालात को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। साथ ही इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक एडवाइजरी जारी कर एहतियात रखने के निर्देश दिए जाने के निर्देश दिए हुए हैं।


जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत हालातों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, एडीजी क्राइम बीएल सोनी, एडीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी एसओजी अनिल पालीवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी से समय-समय पर फीडबैक ले रहे हैं।

जयपुर के कर्बला मैदान में 22 को होगी बड़ी सभा
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देश के कई राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शन की आंच अब जयपुर पहुंचने लगी है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में रविवार 22 दिसंबर को दिल्ली रोड स्थित कर्बला मैदान में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जनसभा को 50 से ज्यादा मुस्लिम संगठनों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है।


सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली जनसभा में प्रदेशभर से एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा इस विरोध सभा में हिस्सा लें सकें, इसके लोगों से राजधानी जयपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से अपील की जा रही है। हालांकि आयोजकों का ये भी कहना है कि इस जनसभा बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके की जाएगी। वहीं जनसभा को लेकर प्रशासनिक अमला भी अलर्ट पर है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने कैब और एनआरसी के विरोध में मार्च निकाला।


... इधर, सीएए के समर्थन में आए संगठन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक तरफ देशभर में उबाल जारी है। वहीं कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस कानून के समर्थन में आकर सरकार को संबल देने का काम किया। स्टेच्यू सर्किल पर कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने गुरुवार को कानून के समर्थन में नारेबाजी कर मार्च निकाला।
लोगों ने कहा कि इस कानून का विरोध करना गलत है, यह कानून देशहित में है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिल के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान स्टेच्यू सर्किल पर बिल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। लोगों ने कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के विरोध में नारबाजी कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं कि आखिर इस कानून में क्या है।

Updated on:
20 Dec 2019, 11:52 AM IST
Published on: