जयपुर

पांचवी में पढ़ी बेटी को पेट दर्द हुआ, मां अस्पताल ले गई… डॉक्टर ने रिपोर्ट देखी तो डर के मारे पसीने छूट गए.. तुरंत पुलिस बुला ली

पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
May 29, 2023
demo

जयपुर
राजस्थान के बाड़मेर जिले से खबर है। पाचंवी कक्षा की एक किशोरी से रेप की घटना सामने आई है। किशोरी की उम्र करीब चौदह साल है। रेप की घटना करीब पांच महीने पहले हुई थी। उसके बाद से आरोपी फरार है। किशोरी को दो दिन पहले बहुत तेज पेट दर्द हुआ तो मां उसे अस्पताल लेकर गई थी। डाक्टरों ने चैक किया तो पता चला कि किशोरी पांच महीने की गर्भवती है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बाड़मेर जिले के समदड़ी इलाके का है। वहीं पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के साथ बयान भी दर्ज कर लिए है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी है कि 14 साल की नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अनजान व्यक्ति ने करीब पांच माह पहले बहला.फुसलाकर उसके साथ रेप किया। दो दिन पहले बच्ची के पेट में दर्द होने लगा। परिजन बच्ची को चैक करवाने के लिए जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची 5 माह की प्रेग्नेंट है। हॉस्पिटल प्रशासन ने बाड़मेर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने जोधपुर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। ऐसा बताया जा रहा है कि कमठा मजदूर ने नाबलिग के साथ रेप किया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समदड़ी थानाधिकारी शारदा के मुताबिक रिपोर्ट पर पोक्सों एक्ट में अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। कमठा मजदूर का होने अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। नाबालिग का मेडिकल करवाया दिया है। वहीं बयान भी दर्ज कर लिए है। पुलिस के अनुसार नाबालिग 5वीं क्लास तक पढ़ी हुई है। फिलहाल घर पर रहती है और घर का काम ही करती है। नाबालिग ने बयानों से भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Published on:
29 May 2023 01:37 pm
Also Read
View All