जयपुर

‘भैंस के आगे बीन बजाकर’ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ ‘खोला मोर्चा’

राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोमवार को हल्ला बोला। भाजपा मुख्यालय से सिविल लाइंस तक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 'भैंस के आगे बीन बजाकर' गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया गया। जयपुर के अलावा सभी जिलों में भी मोर्चा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

less than 1 minute read
Aug 02, 2021
'भैंस के आगे बीन बजाकर' भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ 'खोला मोर्चा'

जयपुर।

राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सोमवार को हल्ला बोला। भाजपा मुख्यालय से सिविल लाइंस तक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 'भैंस के आगे बीन बजाकर' गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया गया। जयपुर के अलावा सभी जिलों में भी मोर्चा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

भाजपा मुख्यालय पर मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां हाथों में पोस्टर लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन फाटक के लिए रवाना हुए। फाटक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा। भड़ाना ने कहा कि संपूर्ण किसान कर्ज माफी, लंबित भर्तियां और बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। सरकार का आधा कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं और जनता त्रस्त है। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर सहित प्रदेश पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
02 Aug 2021 03:40 pm
Also Read
View All