जयपुर

CM भजनलाल ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम घाट पहुंचकर पवित्र स्नान किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 3:28 PM IST
Feature image

Mahakumbh 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देश-दुनिया से श्रद्धालु संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने आज संगम घाट पहुंचकर पवित्र स्नान किया। साथ ही सीएम ने लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद सीएम प्रदेश के मंडपम का जायजा एवं संतो का सम्मान भी करेंगे।

इससे पहले सीएम भजनलाल ने शनिवार की देर रात राजस्थान पैवेलियन का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए पंडालों और प्रचार-प्रसार से जुड़ी आकर्षक फोटो और रोचक ऑडियो-विजुअल सामग्री को देखा। साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने की शानदार व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान राजस्थान के पूर्व संगठन महामंत्री और वर्तमान में तेलंगाना राज्य के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम 'महाकुम्भ-2025' में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रार्थना की।'

इस बार महाकुंभ विशेष क्यों?

प्रयागराज में महाकुंभ-2025 को लेकर श्रद्धालुयों की भक्ति-भाव को देखते हुए लगभग 40 करोड़ भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक भारत के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आयोजित किया जा रहा है। 12वां कुंभ मेला होने की वजह से इसे विशेष महाकुंभ मेला माना जा रहा है। क्योंकि यह मेला चक्रों के पूरा होने का प्रतीक है, ऐसा अवसर 144 साल बाद आया है।

Updated on:
19 Jan 2025, 3:28 PM IST
Published on: