
File Photo
अलवर जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर पहली बार शनिवार को अलवर आए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने विधानसभा उपचुनाव में अपने भाई जगमोहन मीना की हार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक जोड़ा है, सुख-दुख की तरह। चुनाव हार भी जाते हैं, जीत भी जाते हैं। आपने महाभारत देखी, अभिमन्यु को घेरकर मारा गया। अभिमन्यु को रास्ता याद होता तो बच जाता। हमको भी रास्ता याद नहीं रहा, इसलिए फंस गए और मर गए।
किरोड़ी लाल मीना ने एसआइ भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर कहा कि एसओजी से लेकर पुलिस हेडक्वार्टर ने भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर अपनी राय दे दी है। जनता की भी राय बन चुकी है। अब भर्ती परीक्षा रद्द करने का निर्णय सीएम का है।
साथ ही मीना ने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मैं अभी मंत्री हूं। मैंने इस्तीफा दिया था, जो स्वीकार नहीं हुआ। जरूरी फाइलें आती हैं तो उन्हें पास करता हूं। जिन लोगों ने मुझे जिताकर भेजा है, मैं उनके बीच जाता हूं। उनके काम करता हूं।
देश में एक साथ चुनाव होने पर मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि बार-बार चुनाव होता है तो प्रशासन व पुलिस की जो व्यवस्था है वह ठीक नहीं हो पाती। इससे जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो देश में एक साथ चुनाव होना वह बेहतर फैसला है। उन्होंने कहा बार-बार आचार संहिता भी लगती है तो कई काम भी रुक जाते हैं।
Updated on:
19 Jan 2025, 10:19 AM IST
Published on:
19 Jan 2025, 9:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.