जयपुर

अब रेलवे फाटक मुक्त बनेगा राजस्थान, ‘डबल इंजन’ की सरकार में तैयार हो रहा ये ‘मेगा प्लान’

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक कर प्रदेश में राजमार्ग एवं सड़क तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

less than 1 minute read
Feb 13, 2024

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक कर प्रदेश में राजमार्ग एवं सड़क तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जयपुर रिंग रोड के द्वितीय चरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की मंजूरी की घोषणा के बाद रिंग रोड के कार्य को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के बारे में भी निर्देश निए। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के और विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा कोष के तहत सड़कों के नए प्रस्ताव भिजवाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से रोपवे निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की मंशा राजस्थान को राजमार्गों और सड़कों के नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने की है, ताकि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल सके। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार राजस्थान में मजबूत सड़क तंत्र के विकास के लिए हर प्रकार से मदद करेगी।

Published on:
13 Feb 2024 10:05 am
Also Read
View All