26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Date: राजस्थान में 6500 वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 12 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल जारी। जारी किया सेकेंड ग्रेड टीचर एग्जाम टाइम टेबल, जानिए किस दिन कौन-सा पेपर।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 26, 2026

RPSC Bharti

फाइल फोटो: पत्रिका

जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विषयों को चार ग्रुप—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है।

आयोग ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगा, जबकि विषयवार परीक्षाएं उसी दिन या अगले दिन आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो गई है।

ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय को शामिल किया गया है। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया है। हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।

ग्रुप-सी में विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। उसी दिन दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं संस्कृत विषय की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विषयवार पद संख्या

विषयपद संख्या
गणित1385
विज्ञान1355
अंग्रेजी1305
हिंदी1052
संस्कृत940
सामाजिक विज्ञान401
उर्दू48
पंजाबी11
सिंधी2
गुजराती1
कुल पद6500

ग्रुप-डी में गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय रखे गए हैं। इन सभी विषयों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके बाद गणित विषय की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। 17 जुलाई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक तथा उर्दू विषय की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। 18 जुलाई को पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक तथा सिंधी और गुजराती विषय की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6500 पदों पर वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इनमें गणित के 1385, विज्ञान के 1355, अंग्रेजी के 1305, हिंदी के 1052 और संस्कृत के 940 पद शामिल हैं। इसके अलावा सामाजिक विज्ञान के 401, उर्दू के 48, पंजाबी के 11, सिंधी के 2 तथा गुजराती विषय का 1 पद निर्धारित किया गया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी करने तथा समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

एक नजर में जानें परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी

ग्रुपविषयपरीक्षा तिथिसमयपरीक्षा
ग्रुप-एसोशल साइंस12 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
सोशल साइंस12 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
---------------
ग्रुप-बीहिंदी13 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
हिंदी13 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
---------------
ग्रुप-सीविज्ञान/संस्कृत14 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
विज्ञान14 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
संस्कृत15 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
---------------
ग्रुप-डीगणित/अंग्रेजी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/गुजराती16 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:00 बजेसामान्य ज्ञान
गणित16 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
अंग्रेजी17 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
उर्दू17 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा
पंजाबी18 जुलाई 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेविषय परीक्षा
सिंधी/गुजराती18 जुलाई 2026दोपहर 3:00 से 5:30 बजेविषय परीक्षा