जयपुर

राजस्थान : भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर CM भजनलाल शर्मा ने दिए ये निर्देश

CM भजनलाल शर्मा ने मौजूदा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पीएचईडी और विद्युतवितरण निगमों को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
May 21, 2024

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौजूदा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पीएचईडी और विद्युतवितरण निगमों को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि आमजन काे किसी भी स्थिति में बिजली कटाैती और पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने पीएचईडी मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली की बढ़ी हुई मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्रभावी प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव काे भी गर्मी के मौसम में बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासाें की सतत निगरानी और विभागाें के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण आबादी को विद्युत कटौती और जल की कमी से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यालय पर ही रहने और बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश दिए।

Published on:
21 May 2024 09:00 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर