टैंक निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत

सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन (इंटक) अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने मुख्य अभियन्ता (निर्माण) को ज्ञापन देकर निर्माणाधीन 660-660 मेगावाट की सातवीं व आठवीं सुपर क्रिटिकल इकाइयों में रॉ वॉटर रिजर्व वायर टैंक के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की है।
less than 1 minute read
Oct 29, 2015
Feature image

सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन (इंटक) अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने मुख्य अभियन्ता (निर्माण) को ज्ञापन देकर निर्माणाधीन 660-660 मेगावाट की सातवीं व आठवीं सुपर क्रिटिकल इकाइयों में रॉ वॉटर रिजर्व वायर टैंक के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि करीब 500 गुना 500 मीटर के इस जल संग्रहण टैंक में नियमानुसार तल में पहले चिकनी मिट्टी की परत बिछाकर ऊपर सीमेंट बजरी के मिश्रण की 6 से 7 इंच मोटी परत बिछाने और इसके बाद कंक्रीट ब्लॉक्स लगाने का प्रावधान है। ऐसा ही इस विशाल टैंक के बन्धों के निर्माण में करना होता है। लेकिन निर्माण कम्पनी और थर्मल अधिकारियों की मिलीभगत के चलते तल में बालू मिट्टी की परत एवं बजरी में सीमेंट के स्थान पर तीन गुना बालू मिट्टी मिलाकर लगाई जा रही है। इसके लिए बकायदा आवासीय कॉलोनी के सामने जेसीबी द्वारा बालू मिट्टी मिलाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा हैं। अध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच करवा दोषी अधिकारियों और कम्पनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
29 Oct 2015 08:54 pm