कोटा

पर्यावरण संरक्षण पर कॉन्फ्रेंस आयोजित,छात्रों काे दिलाई जाएगी पर्यावरण बचाने की शपथ

मानसरोवर स्थित सेंट विल्फ्रेड्स पी.जी.कॉलेज में आई.एस.एल.एस और आई.एस.सी के संयुक्त तत्वाधान और डी.एस.टी. के सहयोग से एन्वायरनमेंटल अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चार सेशन हुए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2017, 12:29 PM IST
environmental protection
environmental protection

मानसरोवर स्थित सेंट विल्फ्रेड्स पी.जी.कॉलेज में आई.एस.एल.एस और आई.एस.सी के संयुक्त तत्वाधान और डी.एस.टी. के सहयोग से एन्वायरनमेंटल अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चार सेशन हुए।

कांफ्रेस के मुख्य अतिथि बगरू के विधायक कैलाश वर्मा एंव गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विवि के उप कुलपति प्रो. विनोद शास्त्री मौजूद रहे। देश विदेश से हिस्सा लेने के लिए 500 स्टुडेंटस ने रजिस्ट्रेशन कराया। पर्यावरण संरक्षण थीम पर 28 ओरल पेपर प्रजेंट किये गए।

Published on: