जयपुर

Rajasthan Election: कांग्रेस में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त से मांगे आवेदन

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2023, 12:38 PM IST
jaipur court decision on ex minister son rakesh mordia crime case

जयपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक के बाद इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बनने के इच्छुक नेता 21 से 23 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आवेदन दे सकते हैं। इन तीन दिनों तक इनकी बैठकें होगी।

प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। इसमें ब्लॉकों से सारे आवेदन आएंगे। कोई दावेदार सीधे भी जिला कांग्रेस में आवेदन कर सकता है।

सभी पीईसी सदस्यों को जिले बांट दिए गए हैं। वे 25 से 27 अगस्त तक जिलों में जाकर दावेदारों को लेकर फीडबैक लेंगे। कम से कम तीन और अधिकतम पांच नामों का पैनल बना पीसीसी को देंगे। इसके बाद 28 से 31 अगस्त तक स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई राजस्थान दौरे पर आएंगे। इन सभी उम्मीदवारों के पैनल को स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दिया जाएगा।

Published on: