जयपुर

राजस्थान में किसने बनाई चुनाव से दूरी और कौन लगा भितरघात में? कांग्रेस के ऐसे नेताओं का रिपोर्ट कार्ड हो रहा तैयार

सूत्रों के मुताबिक चुनाव को लेकर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी। उसको लेकर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक का फीडबैक लिया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2024, 7:36 AM IST
Feature image

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। लेकिन, प्रदेश कांग्रेस अपने नेताओं के चुनावी प्रबंधन और प्रचार में जुटने को लेकर रिपोर्ट ले रही है। यह जानकारी ब्लॉक स्तर से मंडल, जिला और प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव प्रचार में जुटने, उदासीन रहने और यदि कहीं कोई भितरघात में लिप्त रहा तो उसकी जानकारी ली जा रही है। पार्टी को इस तरह की कई शिकायत भी मिल चुकी हैं। इस पर संबंधित से स्पष्टीकरण भी लिया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक चुनाव को लेकर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी। उसको लेकर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक का फीडबैक लिया जा रहा है। इसमें यही जानकारी ली जा रही है कि जो काम सौंपा गया था, वह जिम्मेदारी के साथ पूरा किया या नहीं। किसने लापरवाही बरती या फिर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा।

सबसे ज्यादा शिकायतें ब्लॉक स्तर से

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा शिकायतें ब्लॉक स्तर से आ रही हैं। इन पर संबंधित पदाधिकारियों से प्रदेश इकाई स्पष्टीकरण मांग रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होगी। हाल ही पार्टी ने पूर्व मंत्री अमीन खां और पूर्व प्रदेश सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। वहीं, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Updated on:
1 May 2024, 7:36 AM IST
Published on: