जयपुर

India-Pakistan Conflict : भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, आज शाम कांग्रेसी करने जा रहे यह काम..

India-Pakistan War : भारत—पाकिस्तान युद्ध के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

less than 1 minute read
May 09, 2025
कांग्रेस (फोटो: पत्रिका)

जयपुर। देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात जुटे हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में आज शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

तिरंगा यात्रा आज शाम 4 बजे शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से यात्रा शुरू होगी। फिर शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल, एमआई रोड पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीत बजाए जाएंगे और हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर जवानों को सम्मान देना और मौजूदा हालात में जनता को एकजुट संदेश देना है।

कांग्रेस संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी, पूर्व सांसद, विधायक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, छात्र नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता यह संदेश देना चाहते हैं कि संकट की घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है। साथ ही यह यात्रा नागरिकों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देगी। हर वर्ग के लोगों को इस यात्रा में आमंत्रित किया गया है ताकि तिरंगे की गरिमा और सैनिकों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Updated on:
09 May 2025 10:53 am
Published on:
09 May 2025 10:49 am
Also Read
View All

अगली खबर