राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में गुरुवार को रात 9 बजे से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं। जैसलमेर में रात 9 बजे ब्लैकआउट लागू किया गया, जिसके तहत पूरे शहर की बिजली काट दी गई। मात्र 10 मिनट बाद शहर के चारों ओर लगातार धमाकों को आवाज गूंजने लगी। अंधेरे में पूर्व दिशा की ओर आसमान में धमाकों के साथ रोशनी की चमक दिखाई दी, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। रुक-रुक कर ये धमाके देर रात तक सुने गए। देर रात सेना का मूवमेंट भी बढ़ गया। कई लोगों ने ब्लैकआउट के दौरान घरों में घोटी-मोटी लाइटें चालू रखी थीं। लेकिन धमाकों की आवाज सुनते ही घबराकर सभी लाइटें बंद कर दी।