आठ सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
जयपुर।
कांग्रेस ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, वहीं भाजपा पन्द्रह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दोनो दलों की प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दोनो ही दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जालोर-सिरोही, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ और उदयपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनो के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। उदयपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनो ने ही सरकारी अधिकारियों को टिकट दिया है। भाजपा प्रत्याशी मन्ना लाल रावत परिवहन विभाग से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा को टिकट दिया गया है। मीणा ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है, जिसे राज्य सरकार ने मंगलवार सुबह ही मंजूर किया है।
यहां आमने—सामने का मुकाबला तय
जालोर-सिरोहीः
कांग्रेस - वैभव गहलोत
भाजपा - लुम्बाराम चौधरी
चुरूः
कांग्रेस - राहुल कस्वां
भाजपा - देवेन्द्र झाझडि़या
बीकानेरः
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल
भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल
जोधपुरः
कांग्रेस - करण सिंह उचियारड़ा
भाजपा - गजेन्द्र सिंह शेखावत
अलवरः
कांग्रेस - ललित यादव
भाजपा - भूपेन्द्र यादव
भरतपुरः
कांग्रेस - संजना जाटव
भाजपा - रामस्वरूप कोली
उदयपुरः
कांग्रेस - ताराचंद मीणा
भाजपा - मन्ना लाल रावत
चित्तौड़गढ़ः
कांग्रेस - उदयलाल आंजना
भाजपा - सी पी जोशी