जयपुर

ठेके पर फायर फाइटर्स की जिंदगी दांव पर, मानदेय 10 हजार से भी कम

Jan 28, 2026
Feature image

आग की घटनाओं में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले फायर फाइटर्स की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेके पर कार्यरत फायर फाइटर्स संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं और उनका मासिक मानदेय अब तक दस हजार रुपए से कम है। कई फायर फाइटर्स 15 साल से ठेके पर कार्यरत हैं। बाईस गोदाम फायर स्टेशन पर फायर फाइटर्स ने मांगों को लेकर धरना दिया।

उनका कहना है कि मात्र 9,900 रुपए मासिक मानदेय मिलता है, जबकि राजधानी में 250 से अधिक फायर फाइटर्स ठेके पर कार्यरत हैं। न तो छुट्टी की व्यवस्था है और न ही वेतन सुरक्षा। उपकरणों के नाम पर केवल हेलमेट और गम बूट दिए गए हैं। फायर सूट, ऑक्सीजन मास्क, बीमा और पहचान पत्र तक उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि जायज मांगें उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदेशभर में 1,100 से अधिक फायर फाइटर्स ठेके पर काम कर रहे हैं। प्रभावितों का आरोप है कि ठेका कंपनी के इशारे पर प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।

Updated on:
28 Jan 2026 06:07 pm
Published on:
28 Jan 2026 06:07 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार