जयपुर

खराब एयर क़्वालिटी के कारण बढ़ रहे सीओपीडी के मामले

हर साल नवंबर माह में विश्व क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज डे (वर्ल्ड सीओपीडी डे) मनाया जाता है। देश में होने वाले सीओपीडी के मामलों में 59.4 प्रतिशत केस वायु प्रदूषण के कारण हो रहे हैं। वहीं इसके बाद स्मोकिंग, सीओपीडी का सबसे बड़ा कारण है। करीब 21 प्रतिशत मामलों में स्मोकिंग कारण है।
2 min read
Nov 17, 2022
खराब एयर क़्वालिटी के कारण बढ़ रहे सीओपीडी के मामले
खराब एयर क़्वालिटी के कारण बढ़ रहे सीओपीडी के मामले

जयपुर। देश में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण (air pollution) के कारण फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (chronic obstructive pulmonary disease) (सीओपीडी) के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। देश में होने वाले सीओपीडी के मामलों में 59.4 प्रतिशत केस वायु प्रदूषण के कारण हो रहे हैं। वहीं इसके बाद स्मोकिंग, सीओपीडी का सबसे बड़ा कारण है। करीब 21 प्रतिशत मामलों में स्मोकिंग कारण है।

हर साल नवंबर माह में विश्व क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज डे (world chronic obstructive pulmonary disease day) (वर्ल्ड सीओपीडी डे) मनाया जाता है। इस मौके पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में रुकमणी बिरला हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गोदारा ने बताया कि सीओपीडी रोग का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान व वायु प्रदूषण है। वहीं, जिन गांव-घरों में आज भी चूल्हे पर खाना पकता है, वहां की ज्यादातर महिलाएं सीओपीडी की शिकार हैं। सीओपीडी के लक्षण 35- 40 साल की उम्र के बाद ही नजर आते हैं।

ये होते हैं लक्षण

क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, जिसे आमतौर पर सीओपीडी के नाम से जाना जाता है। ये फेफड़ों की प्रोग्रेसिव डिजीज का एक समूह है। इसमें मरीज़ को लगतार खांसी, खांसी के साथ बलगम बनना, सांस फूलना इत्यादि लक्षण होते हैं। समय पर रोग की पहचान, उचित जांच व उपचार के साथ एक व्यक्ति लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है, अन्य संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है और एक गुणवत्तापूर्ण जीवन भी जी सकता है।

विशेष व्यायाम कर सकता मदद

उन्होंने बताया कि सांस लेने के लिए उपयोग की जाने वाली मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक विशेष व्यायाम मदद कर सकता है। हालांकि, गंभीर मामलों में फेफड़े की ट्रांसप्लांट सर्जरी की सलाह भी दी जा सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद दवा लेने से बचें और केवल डॉक्टर की ओर से निर्धारित दवाएं लें। पल्मोनरी रिहेबीलिटेशन के माध्यम से एक्सरसाईज़ एवं खान-पान का ध्यान रख कर इंहलेर्स के साथ जीवनशैली को बेहतर बनाया जा सकता है।

Published on:
17 Nov 2022 12:48 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?