जयपुर

कोविड फिर बढ़ रहा, 19 दिन में 111 नए संक्रमित, 4 की मौत

ज्यादातर ए सिंपटोमेटिक, आरयूएचएस में सात भर्ती लगातार 20 से अधिक मिल रहे नए मामले, बीते एक सप्ताह में तेजी से बढ़े
less than 1 minute read
• •
Mar 21, 2023
corona1.png
,,

जयपुर। राज्य में कोविड 19 के नए संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मार्च माह के पहले 19 दिन में ही 173 मामले मिलने के साथ 4 की मौत दर्ज की गई है। इनमें से 111 संक्रमित और 3 मौत 14 से 19 मार्च के बीच छह दिन में सामने आए हैं। हालांकि राहत यह है कि आरयूएचएस अस्पताल में कोविड संक्रमण के सात मरीज ही भर्ती हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया से आए विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

आरयूएचएस अस्पताल अधीक्षक डॉ.अजीत सिंह का कहना है कि इस समय ज्यादातर मामले ए सिंपटोमेटिक हैं और घर पर ही रहकर ठीक हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एक सप्ताह में इसके मामलों में तेजी आई है, उसे देखते हुए एहतियात आवश्यक रूप से बरतनी चाहिए। कोविड अनुकूल व्यवहार से इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव और बारिश के कारण गर्मी में भी सर्दी के अहसास से वायरल के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिसका भी असर कोविड के रूप में देखा जा रहा है।

----

14 से 19 मार्च तक नए मामले

14 मार्च
नए संक्रमित 9

मौत 0

15 मार्च
11

16 मार्च

14
0

17 मार्च

23
0

18 मार्च

24
1

19 मार्च

30
2

Updated on:
21 Mar 2023 01:49 pm
Published on:
21 Mar 2023 01:49 pm
Also Read
View All
Rajasthan Festive Special: खाटू श्याम जी से लेकर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल, जानिए नवरात्रि और मेलों के दौरान यात्रा की संपूर्ण गाइड

Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच