
जयपुर। देश में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राजस्थान सहित कई राज्य अलर्ट मोड पर आ गए है। राजस्थान में चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एसीएस मेडिकल शुभ्रा सिंह ने तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। एसीएस की ओर से चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। वहीं आज इस मामले में दिल्ली में बैठक होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया यह बैठक लेंगे। जिसमें वीसी के माध्यम से राजस्थान से एसीएस मेडिकल शुभ्रा सिंह व अन्य अधिकारी जुड़ेंगे। जहां कोरोना की रोकथाम के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में केरल में कोरोना का एक नया वेरिएंट मिला है। जिसे जेएन वन का नाम दिया है। इसके मामले वहां तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और कुछ की मौत भी हो गई। यह नया वेरिएंट बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। यह बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए केरल में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया। इस वेरियंट से 17 दिसंबर को 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में भी एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई।लेकिन यह स्पष्ट नही हुआ। वो इसी नए वेरिएंट से मरा या नहीं। वहीं केरल में 79 वर्षीय महिला की मौत नए वेरिंएट से हो गई है। ऐसे में फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे भारत में सोमवार को कोरोना के कुल 127 नए केस दर्ज किए गए। जिनमें से 111 मामले अकेले केरल से हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1634 हो गई है। ये आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। हाल ही में केरल की एक 78 साल की बुज़ुर्ग महिला कोरोना के नए वेरिएंट जेएन वन से संक्रमित पाई गई थी। यह वही नया वेरिएंट है। जिसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में सभी देशों को चेतावनी जारी की थी। डब्लूएचओ के मुताबिक ये नया वेरिएंट बहुत तेज़ी से फैलने वाला और खतरनाक है। ऐसे में अब केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद राजस्थान में चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार तैयारियों को लेकर समीक्षा की जा रही है। हालांकि राजस्थान में अब तक इस नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। चिकित्सा विभाग का कहना है कि प्रदेश में पूरी तरीके से तैयारियां की गई है। बहरहाल ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन सर्तकता बरतने की जरूरत है।