जयपुर

जयपुर में मिला चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज, आज आएगी परिवार के अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट

Jaipur Corona Virus: जयपुर-स्पेन से जयपुर आए 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है । ( Corona Virus ) बता दे युवक शुक्रवार को मेड्रिड से भारत लौटा था। ( Health news in hindi) इधर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए माता-पिता और अन्य लोंगों के भी आइसोलेशन में वार्ड में भर्ती करवाकर सैम्पल लिए गए। आज उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
2 min read
Mar 15, 2020
Corona virus SMS Jaipur Corona Virus Kovid-19

Jaipur Corona Virus: जयपुर-स्पेन से जयपुर आए 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है । ( Corona virus ) बता दे युवक शुक्रवार को मेड्रिड से भारत लौटा था। ( Health news in hindi) इधर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए माता-पिता और अन्य लोंगों के भी आइसोलेशन में वार्ड में भर्ती करवाकर सैम्पल लिए गए। आज उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज वैशाली नगर स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है। युवक शुक्रवार को मेड्रिड से दिल्ली और एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पर आया। इसके बाद वह घर चला गया। युवक को खांसी,जुकाम के लक्षण मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवक का सैम्पल लेकर जांच की। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। फिलहाल युवक एसएमएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है ।

पॉजिटिव मरीजों की तबीयत में हो रहा सुधार
एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों की कहना है अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीजों की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है । इटली महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महिला का स्वास्थ्य एकदम ठीक है। हालांकी एहतियात के तौर पर महिला आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती है । इधर कोरोना नेगेटिव आई इस महिला के पति के उपचार में भी लगातार सुधार है। डॉक्टरों का दावा है कि आने वाले दिनों में उनकी तबीयत में भी काफी सुधार होगा। पति की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना है।

399 लोगों की हुई सैंपल जांच
2 फरवरी से सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू हुई कोरोना वायरस की जांच के बाद अस्पताल में अब-तक 386 लोगों की जांच की गई जिसमे 4 लोग मरीज कोरोना पॉजिटिव आए है वहीं 372लोग नेगेटिव आए जबकि 10 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है । प्रदेशभर में अब-तक 399 लोगों की कोरोना की जांच की की जा चुकी है जिसमे चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं 380 लोगों नेगेटिव जबकि 15 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है ।

Updated on:
15 Mar 2020 07:38 am
Published on:
15 Mar 2020 07:38 am