जयपुर

कोरोना का कोहराम! राजस्थान में अलर्ट, चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त, बिगड़ सकते हैं हालात

टली नागरिक के एसएमएस ( SMS ) की लैब में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के लक्षण पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर मेडिकल कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए...
2 min read
Mar 04, 2020
corona virus
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है।

जयपुर। इटली नागरिक के एसएमएस ( SMS ) की लैब में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के लक्षण पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर मेडिकल कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए। इसमें कहा गया है कि मौसमी बीमारियों व कोरोना वायरस के मद्देनजर चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश (सीसीएल, पीएल) आगामी आदेशों तक निरस्त किए गए हैं।

केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जिलों में तत्काल रेपिड एक्शन फोर्स का गठन किया जाए। वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जानकारी दी कि इटली के पर्यटकों ने जहां-जहां भ्रमण किया, उसकी पूरी जानकारी ली गई है। वह जिन लोगों के संपर्क में आया, उनकी सूची तैयार कर लोगों की स्क्रीनिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके बाद उदयपुर की होटल को भी अलर्ट किया जा चुका है। जिन होटल और पर्यटन स्थलों पर विदेशी नागरिक गया था, उन सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

गहलोत ने कहा... केन्द्र की गाइडलाइन अपनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र की गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो किया जाए। कोरोना वायरस को लेकर जनता में किसी तरह का भय नहीं हो। स्क्रीनिंग के दौरान अन्य किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिखाई दें तो उसे होम आइसोलेशन या अस्पताल में आइसोलेशन में रखा जाए।

केंद्रीय केबिनेट सचिव के निर्देश : कलक्टरों को सौंपें कमान
इटली से आए पर्यटकों में से दो पर्यटकों में कोरोना वायरस की जैसे ही पुष्टि हुई, राजस्थान से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई। केंद्रीय केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने माना कि राजस्थान में हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कमान जिलों के कलक्टरों को सौंपी जाए। गौबा के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव प्रीती सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को ये निर्देश दिए गए। इधर, सरकार ने प्रदेश में हालात काबू रखने के लिए सेना और रेलवे के अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा।

केबिनेट सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने डीबी गुप्ता से हालात का जायजा लिया। गौबा ने निर्देश दिए कि रेपिड रेस्पांस टीम गठित की जाएं। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने शाम 4 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह के साथ बैठक की। इसमें शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज समेत 10 विभागों के आला अफसर भी मौजूद थे। गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। सेना और रेलवे के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गयाहै। रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अब एयरपोर्ट पर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों से एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पूछा जाएगा कि क्या वे चीन, जापान, इरान, इटली और साउथ कोरिया के लोगों से मिले थे?

Published on:
04 Mar 2020 09:17 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार