जयपुर

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के आए 55 मरीज, भरतपुर जिले में सबसे ज्यादा 23 कोरोना पॉजिटिव

जस्थान में गुरुवार को 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अन्य दिनों की तुलना में यह आंकड़ा कम है। खास बात यह है कि हर रोज राजधानी जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं गुरुवार को केवल 3 मामले जयपुर में सामने आए।

2 min read
Apr 16, 2020
फोटो: दिनेश डाबी

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अन्य दिनों की तुलना में यह आंकड़ा कम है। खास बात यह है कि हर रोज राजधानी जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं गुरुवार को केवल 3 मामले जयपुर में सामने आए। जयपुर में कोरोना से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी दर्ज हुई है। वहीं भरतपुर जिले में सबसे ज्यादा 23 मामले सामने आए।वहीं कुल मरीजों की संख्या 1131 हो गई है।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गणित —:
जानकारी के अनुसार गुरुवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में भरतपुर 23, टोंक में 11, जोधपुर 11, जयपुर 3, झुंझुनूं व कोटा में 2—2 तथा बीकानेर, अजमेर व नागौर में 1—1 मामला इसी के साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1104 हो गई है।

जयपुर और जोधपुर में एक-एक मरीज की मौत

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में देर रात एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। रामगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग आईसोलेशन वार्ड में भर्ती था। देर रात इसकी मौत हो गई। इसी के साथ जयपुर में अब-तक 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जोधपुर में भी देर रात एक मरीज की मौत हो गई।

बयाना में 22 और कोरोना पॉजिटिव, भरतपुर शहर में मिला पहला केस
भरतपुर. जयपुर के रामगंज की तरह अब जिले के बयाना में कसाईवाड़ा भी एपिक सेंटर बनने लगा है। तीन दिन से लगातार आ रही नेगेटिव रिपोट्र्स के बाद गुरुवार को अचानक 22 पॉजिटिव केस मिलने की खबर ने प्रशासन के साथ आमजन को भी सकते में ला दिया। अब अकेले बयाना के कसाईवाड़ा मोहल्ले में 37 केस हो चुके हैं, जबकि भरतपुर जिले में अब तक 43 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह चौधरी ने बताया कि बयाना के कसाईपाड़ा में पूर्व में मिले पॉजिटिव मरीजों के परिजनों व पड़ोसियों के नमूनों को जांच के लिए जयपुर भेजा गया था। इनमें से उनके ही 22 परिजन और पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे पहले यहां 15 केस मिल चुके हैं। यहां कुल 37 केस हो चुके हैं, जबकि भरतपुर शहर की तिलकनगर कॉलोनी में भी एक युवक पॉजिटिव मिला है, जो कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था।

वह कोटा में रहकर नीट की पढ़ाई कर रहा था। उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। परिजन के भी नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। अब तक भरतपुर में एक, बयाना में 37, कामां में चार एवं वैर में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुका है।

Published on:
16 Apr 2020 10:23 pm
Also Read
View All