जयपुर

थाने में युवक ने पेट में घुसाया कांच, आंत आ गई बाहर

कोटा ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दमपेट में कांच घुसाने से आंतें बाहर आई
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 2:05 AM IST
थाने में बंद युवक ने पेट में घुसाया कांच का टुकड़ा
थाने में युवक ने पेट में घुसाया कांच, आंत आ गई बाहर

कोटा ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
पेट में कांच घुसाने से आंतें बाहर आई

बूंदी. सदर थाने में बंद बाइक चोरी के आरोपी आदिवासी युवक ने सोमवार शाम पेट में कांच घुसा लिया। जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई। गंभीर हालत में युवक ने कोटा ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, नमाना थाना क्षेत्र के गरनारा भीलों का बरड़ा निवासी 30 वर्षीय पप्पू भील को बाइक चोरी के आरोप में सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया था। सोमवार को बैरक के निकट एक कमरे में उसे बैठाकर पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे थे। तभी पप्पू ने खिडक़ी का कांच तोड़ लिया और पेट में ताबड़तोड़ वार कर लिए। एएसआई रघुवीर सिंह शाम साढ़े छह बजे उसे गंभीर हाल में बूंदी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। फिलहाल घटना स्थल को सुरक्षित करवा दिया।
सीसीटीवी से हुई थी पहचान

सदर थाने में दर्ज ४३७/१८ मुकदमे में चोरी के आरोपी पप्पू की पहचान बूंदी के देवपुरा स्थित पेट्रोप पंप पर लगे सीसीटीवी से हुई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
जिम्मेदारों की चुप्पी, थाने में प्रवेश रोका

घटना के बाद थाने के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। मामले में जानकारी देने से बचते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने थाने में पहुंचकर जायजा लिया।
उठ रहे सवाल
जब आरोपी युवक से बाइक बरामद कर ली गई तो फिर अलग कमरे में क्या पूछताछ की जा रही थी? पुलिसकर्मियों से घिरे आरोपी ने आखिर कैसे खिडक़ी तक पहुंचकर कांच तोड़ा और फिर अपने पेट में घुसा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी क्या करते रहे?

Published on: