जयपुर

जयपुर में बेखौफ अपराधी : सरेराह युवक को लाठियों से पीटकर छीन ले गए पर्स, पढ़े अभी की 2 खबरें

Crime News In Hindi Latest : सरेराह युवक को लाठियों से पीटकर छीन ले गए पर्स, सायबर ठगों ने पुलिसकर्मी के खाते से ही पार कर लिए 39 हजार रुपए
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 6:58 PM IST
jaipur
जयपुर में बेखौफ अपराधी : सरेराह युवक को लाठियों से पीटकर छीन ले गए पर्स, पढ़े अभी की दो खबरें

जयपुर. Jaipur Crime News latest : जयपुर में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन चोरी, चेन स्नेचिंग, साइबर ठगी के घटनाएं तो सामने आ ही रही हैं। लेकिन अब अपराधियों की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि वो सरेआम लाठियों से लोगों की पिटाई कर लोगों का पैसा लूट रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सांगानेर सदर थाना इलाके में पैदल जा रहे दो युवकों पर दो बाइक पर आए बदमाशों ने लाठियों से हमला कर ( attacked with sticks ) पर्स छीनकर भाग गए। डेलपुरा बूंदी निवासी राकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित 26 जुलाई की रात दस बजे दोस्त संजय के साथ महात्मा गांधी हॉस्पिटल से पैदल घर की तरफ आ रहे थे। ग्लोबल र्सिकल के पास दो बाइक पर आए कुछ जनों ने पीड़ित को रोका और लाठियों से हमला कर पर्स छीनकर ( Jaipur Crime Updates ) भाग गए। पर्स में आधार कार्ड, चार हजार रुपए थे। राहगीरों ने बदमाशों ने बाइक रूकवाई, लेकिन वे भागने में सफल हो गए।

खाते से 39 हजार रुपए खाते से कर दिए साफ

Cyber Crime Jaipur : साइबर ठगों ने इस बार पुलिस को भी नहीं छोड़ा। बयाना हाल आरपीए निवासी हैड कांस्टेबल बच्चूसिंह के साथ क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर खाते से 39 हजार रुपए खाते से ( Cyber Fraud ) साफ कर दिए। हैड कांस्टेबल ने शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

24 जुलाई की शाम 5.45 बजे पीड़ित के मोबाइल पर एसबीआइ क्रेडिट कार्ड र्सिवस सेंटर के नाम से फोन आया। व्यक्ति ने कहा कि एसबीआइ क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, इसे इस्तेमाल नहीं करते। पीडि़त ने उससे कार्ड बंद करने की कही। व्यक्ति ने पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी भेजा, जो कि पीड़ित ने व्यक्ति को बता दिया। उसके बाद व्यक्ति ने दुबारा ओटीपी पूछा, फिर पीडि़त ने बता दिए। इसके बाद उसने कार्ड का नंबर पूछा। जैसे ही पीड़ित ने कर्ड का नंबर बताया खाते से 39 हजार रुपए कट गए।

Published on: