जयपुर

राजस्थान में 27 हजार से ज्यादा राशन डीलर्स आज से हड़ताल पर, लाभार्थियों के राशन पर छाया संकट

Rajasthan News: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के लाभार्थियों को मिलने वाले राशन गेहूं के वितरण पर संकट छा गया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 01, 2024
Feature image

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मिलने वाले राशन गेंहू के वितरण पर संकट छा गया है। प्रदेश के राशन डीलर्स गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे। राज्य राशन डीलर्स संघर्ष समिति के सदस्य विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर राशन डीलर्स ने पोस मशीनें जमा करा दी हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी तक तक गेहूं का वितरण नहीं करेंगे।

सरकार से ये मांगें

प्रदेश के 27 हजार से ज्यादा राशन डीलर्स ने हर महीने 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय, 2 प्रतिशत छीजत स्वीकार करने या 2 हजार रुपए प्रतिमाह बोनस देने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

साथ ही उनका कहना है कि राजस्थान सरकार आधार सीडिंग की राशि प्रवासी योजना के तहत वितरण कराए गए गेहूं का कमीशन और ई-केवाईसी का सीडिंग का मेहनताना भी दिया जाए। उन्होंने बुजुर्ग और दिव्यांग उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर राशन पहुंचाने वाले आदेशों को हटाने की मांग भी रखी है। राशन डीलर्स के हड़ताल पर जाने से एक अगस्त से खाद्य सुरक्षा योजना के परिवारों की समस्या बढ़ जायेगी।

Updated on:
01 Aug 2024 08:45 am
Published on:
01 Aug 2024 07:24 am
Also Read
View All
पत्रिका अभियान का असर: राहगीरों के हक में आया JDA, कोचिंग हब से लेकर बाजारों तक 9 किमी में बनेगा सेफ वॉकवे

जयपुर सांगानेर एलिवेटेड रोड के काम पर ब्रेक! 286 करोड़ के प्रोजेक्ट में 6 महीने में सिर्फ 12 करोड़ का काम, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

वार्ड के विकास के लिए बजट का इंतजार क्यों? पार्षद इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं निकाय की कमाई

पदभार संभालते ही एक्शन में राजस्थान में मेयर: कहीं रात को सफाई तो कहीं 30 वार्डों का दौरा, जानें 10 शहरों का रिपोर्ट कार्ड

Rajasthan Politics: ‘मैं राजनीतिक भविष्य को लेकर स्वतंत्र हूं…’ – आखिर क्या हैं विश्वेंद्र सिंह के बगावती तेवरों के सियासी मायने?